छपरा: छपरा-बनियापुर मुख्य मार्ग पर करिंगा गांव के समीप ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करिंगा गांव के समीप छपरा- बनियापुर एनएच को जाम कर दिया. जिससे यातायात बाधित रहा. घटना की सूचना पाकर मौके पर भगवान बाजार तथा मुफस्सिल थाना की पुलिस और सदर अंचल पदाधिकारी ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया.सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
मृतक श्याम चौक निवासी नंदलाल साह के 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार साह बताया गया है जो अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. मृतक ठेला पर फेरी लगाकर भूंजा बेचने का काम करता था और उसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था.घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजन साह श्याम चौक से जगलाल चौधरी कॉलेज के पास जा रहा था और वह सड़क किनारे चल रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया तथा ट्रक लेकर भागने में चालक कामयाब रहा. इस घटना के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आस पास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…