Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चौकीदार पर पासपोर्ट इंक्वायरी में राशि लेने आरोप

परवेज अख्तर/सिवान : सरकार की मंशा है कि पुलिस दलालों से दूर रहकर थाने पर आने वाले मामलो को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए, लेकिन यहां तो अंधेरी नगरी चौपट राजा जैसा आलम चल रहा है। थाना परिसर दलालों का अड्डा बनकर रह गया है। लोगों का यह भी कहना है कि केस चाहे जो भी हो वारदातों के लिए प्राथना पत्र दे दो फिर चक्कर काटते रहिए। फरियादी की कोई सुनवाई नहीं जब तक दलालों से आपका संपर्क नहीं होगा। इसका जीता जागता उदाहरण थाना के ही चौकीदार द्वारा पासपोर्ट इंक्वायरी में 900 रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसका तब पता चला जब ग्रामीणों ने खुफिया कैमरा लगाकर यह लेनदेन की बात को वीडियो बनाया।एमएच नगर थाने में थाने का मुंशी का जो भी कार्य है सारा कार्य चौकीदार ही करता है और चौकीदार के माध्यम से पासपोर्ट इंक्वायरी में पैसा लिया जाता है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि युवक मंद्रौली का रहने वाला है, चौकीदार का परिचित था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026