परवेज़ अख्तर/सीवान:- रविवार को शहर के पत्रकार भवन में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के तत्वावधान में बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर दरौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता शिवकुमार मांझी ने कहा कि स्वर्गीय शास्त्री जी का जीवन राजनीतिक स्वच्छता का परिचायक है. उन्होंने कहा कि आज राजनीति में इतनी गंदगी आ गई है कि राजनेता के पावर में आने का निहितार्थ बेशुमार दौलत संग्रह हो गया है.
शास्त्रीजी कई बार मंत्री और सांसद के साथ सीएम रहे लेकिन कुछ नहीं बनाया. इस दौरान जिलाध्यक्ष मुंशीराम, रामदिनेश्वर राम, राजकिशोर मांझी, कृष्णा मांझी, छट्ठू मांझी, बंटी मांझी, आजाद मांझी, सुदामा मांझी, सुखदेव, दीनदयाल, मदन, छोटू, आलोक आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुंशीराम और मंच संचालन रामिदनेश्वर राम ने किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…