परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के सीओ चंद्रमा राम ने सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर आपदा के तहत सड़क हादसे में मृत अरंडा निवासी मृतक शिक्षक पप्पू कुमार की विधवा सावित्री देवी को 4 लाख का चेक प्रदान किया।ज्ञात हो कि पिछले 18 फरवरी 2017 में रफीपुर मोड़ समीप पप्पू कुमार शिक्षक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उस वक्त परीक्षा ड्यूटी से शिक्षक अपने भतीजे के साथ बाइक से बाइक से घर लौट रहे थे तभी उक्त स्थल समीप ट्रैक्टर से कुचल जाने जे मौत हो गई थी। जबकि उनका भतीजा पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के दो पुत्र एवं तीन पुत्री है। वहीं दो पुत्र रवि कुमार एवं सचिन कुमार ने इंटर साइंस परीक्षा में प्रथम स्थान पाया है। इस अवसर पर अंचल नाजिर सिंघासन राम साह, ओमप्रकाश चौरसिया, विजय प्रसाद सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…