छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के जजौली मठिया वार्ड-2 गांव में सोमवार की शाम घर के पास ही गढ़े में लगें बरसात के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा बेहोश समझ इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान जजौली मठिया गांव निवासी सिकंदर राम का 10 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में शादी समारोह से बारात वापस लौटी थी सभी घर पर ही थें बच्चे की खोजबीन की गयी तों घर के बगल में ही जेसीबी से खोदे गए गढ़े में लगें बरसात के पानी में डूबे अवस्था में पाया गया जहा उसे पीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने मृत घोषित कर दिया।मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस जमादार अरूण प्रकाश ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।मृतक लड़का दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…