Categories: छपरा

छपरा: मशरक में शराब बेचने वाले 2 एवं शराब पीकर मारपीट करने वाला एक गिरफ्तार

छपरा : मशरक पुलिस गश्ती दल ने थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर अलग अलग गाँव मे छापेमारी कर दो शराब विक्रेता को शराब संग गिरफ्तार किया। सअनि अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पिलखी गाँव में छापेमारी कर खुदरा कारोबारी बसन्त साह को 5 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा जबकि गंडामन गाँव मे अंग्रेजी शराब बाइक से होम डिलीवरी करने वाले जितेन्द्र साह को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस के पूछताछ में दोनों ने पैसे की लालच में शराब बेचने की बात स्वीकारी। बरामद शराब जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा। इधर चाँदबरवा गाँव निकासी मुकेश कुमार सिंह से बहरौली पांडेय टोला में मारपीट करने वाले अशोक प्रसाद एवं अनुज प्रसाद के खिलाफ फौरन एक्साइज कंट्रोल पटना को सूचित किया। जिस पर त्वरित एक्शन के तहत मशरक पुलिस मौके पर पहुँच अशोक प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अनुज भाग निकला। गिरफ्तार युवक की जांच ब्रेथ एनलाइजर से होने पर शराब पीने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मंडल कारा भेजा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026