Categories: छपरा

छपरा: सारण में चलेगी 31 टीकाकरण एक्सप्रेस, 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों का होगा वैक्सीनेशन: डीएम

  • एक दिन 200 लाभार्थियों का किया जायेगा टीकाकरण
  • टीकाकरण के दौरान ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

छपरा: जिले में टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के उद्देश्य से टीका एक्प्रेस चलाने का निर्णय विभाग के द्वारा लिया गया है। मंगलवार से जिले में 31 टीका एक्सप्रेस का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर सभी वाहनों पर टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में 45 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग श्रेणी में टीकाकरण की प्रगति के दृष्टिगत एवं दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों के घर के समीप टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने एवं टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से टीका एक्सप्रेस (45 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लिए) चलाने का निर्णय लिया गया है। वैक्सीनशन रथ के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभुक की गाड़ी को भाड़े पर लेना है। इसको लेकर सभी प्रखंड के बीडीओ को निर्देश दिया गया है। इससे हमें पंचायत और गांव में छुटे लोगों को टिका देने में सहूलियत होगी। टीकाकरण में तेजी आएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पंचायत सचिव को इस कार्य मे लगाया जाए। उनके संविदा अवधि विस्तार के लिए टिकाकरण में प्रगति देखी जाएगी।

80 प्रतिशत से अधिक टीका होने पर गांव को मिलेगा सम्मान

जिलाधिकारी ने कहा कि मुखिया और जनप्रतिनिधियों को इसमे शामिल करना है, उनके बिना गांव में टीकाकरण में तेजी नही आएगी. जिस गांव और पंचायत में 80% अधिक टीकाकरण होगा उन्हें संजीवनी गांव , पंचायत का सम्मान सरकार से मिलेगा। उन्हें सरकार द्वारा कुछ लाभ भी मिल सकता है। गांवों में कोविड टीकाकरण सत्र की सूचना ससमय संबंधित आशा, ए.एन.एम. जीविका एवं जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी। आशा कार्यकर्ता एक दिन पूर्व संबंधित गांव में जाकर लाभार्थियों के उत्प्रेरण का कार्य सुनिश्चित करेंगी ताकि पर्याप्त संख्या में लाभार्थियों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। एक गांव में टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर टीका एक्सप्रेस दूसरे गांव के दूसरे टीकाकरण सत्र के लिए प्रस्थान करेगी।

जिले में चलेगी 31 टीका एक्सप्रेस

जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि छपरा शहरी क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों में कुल 31 टीका एक्सप्रेस को रवाना किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अमनौर में 2, बनियापुर में 1, दरियापुर में 2, दिघवारा में 1, एकमा 2, गड़खा 2, इसुआपुर 1, जलालपुर 2, लहलादपुर 2, मांझी 2, मढौरा 2, नगरा 1, मशरक 2, पानापुर 1, परसा 1, रिविलगंज 1, सदर प्रखंड 2, सोनपुर 2, तरैया में 1 टीका एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। सभी टीका एक्सप्रेसों को बैनर पोस्टर के माध्यम से आर्कषक तरीके सजाया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026