Categories: छपरा

छपरा: एसपी के निरीक्षण के दौरान गायब 5 पुलिस पदाधिकारियों का कटा वेतन मिली चेतावनी

छपरा: छपरा के पुलिस कप्तान संतोष कुमार के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर थाना के पांच पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया. जिसको लेकर उनके द्वारा पांचो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए गए उनके एक दिन का वेतन काटा गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए 5 पुलिसकर्मियों को अनुपस्थित पाया. जिसको लेकर उनके ऊपर कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान नगर थाना के पुअनि पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अस्दुल इस्लाम, सअनि विनय कुमार सिंह, संजय कुमार-1 एवं रामजी यादव को अधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया था. पांचो को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने को लेकर उनके 1 दिन का वेतन जब्त किया गया है. इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर वह ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की पुनरावृति करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसपी ने जिले वासियों से अपील किया कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें. अति आवश्यक होने पर घर से निकले और घर से निकले तो मास्क लगाकर ही निकले. साथ ही दो गज दूरी का पालन करें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026