Categories: छपरा

छपरा: पदभार संभालते ही इसुआपुर के नए थानेदार को मिली बड़ी कामयाबी

छपरा: जिले के इसुआपुर थाना के नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को पदभार संभालते ही बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार की अहले सुबह पुलिस ने एक स्कॉर्पियो पर लदी 600 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद कर लिया है। वहीं धंधेबाज की भी पहचान कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक उजले रंग के स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध रूप से षड्यंत्र कर स्प्रीट से नकली शराब बनाकर कारोबार एवं बिक्री करने के लिए मढ़ौरा की तरफ से सलेमपुर की ओर आने वाली है।

जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हो गई तथा उक्त स्कॉर्पियो की टोह में लग गई। जैसे ही गाड़ी सलेमपुर चौराहा पहुंची कि पुलिस को देखकर धंधेबाज गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। हलांकि उनकी पहचान कर ली गई है। जो थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के दो सगे भाई रजनीश सिंह एवं मनीष सिंह हैं। वहीं दो-तीन अज्ञात व्यक्ति की भी इस धंधे में शामिल होने की बात बताई जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो में 40 लीटर क्षमता वाले 15 गैलन में 600 लीटर अवैध स्ट्रीट बरामद कर ली गई ।छापेमारी दल में सअनि कमलेश प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी अलखदेव प्रसाद,सैफ जवान अर्जुन सिंह, जितेंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह मुख्य रूप से थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026