Categories: छपरा

छपरा: नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम

छपराः बिहार के छपरा जिले की पुलिस को सोमवर को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस नाबालिग के साथ गैंगरेप कर घटना की वीडियो वायरल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी होमगार्ड जवान का बेटा है, जिसने अपन दो और दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है. इस संबंध में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की वीडियो वायरल होने के बाद, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था.

दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपियों के रिश्तेदार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है. जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास 28 मार्च की दोपहर खैरा से बाजार कर घर लौट रही नवमीं क्लास की छात्रा के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. नहर के समीप पहले से मौजूद दरिंदे उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गए थे और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं, उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना ली थी और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा था.

धमकी की वजह से पीड़िता चुप रही. लेकिन इसी बीत आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पीड़िता के परिजनों ने भी देखा, जिसके बाद वे खैरा थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने खैरा के ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026