छपरा: मढ़ौरा में रविवार की सुबह सुबह ही एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई मृतक छात्र मढ़ौरा के बैशटोला निवासी व व्यवसायी विजय सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जा रहा है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सुबह में मढ़ौरा से बाइक पर अपने बड़े भाई के साथ पटना परीक्षा देने जा रहा था कि अभी अमनौर बाजार से आगे विश्वप्रभा केंद्र से आगे बढ़ा तो एक नीलगाय के सामने आने पर विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बाइक और नीलगाय में ऐसी ठोकर मारी की बाइक सवार युवक उपर की ओर उड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।आनन फानन में दोनों बाइक सवार को उठाकर अस्पताल लाया गया।जहां पर एक बाइक सवार परीक्षार्थी राहुल कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में दूसरे युवक व मृतक के भाई उत्पल कुमार को पटना भेज दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में छपरा भेजने की करवाराई में जुटी थी।वही उक्त भीषण हादसा में नील गाय की भी मौत हो गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…