छपरा: स्थानीय पुलिस ने सिकंदरा बांध के पास छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्त में निकली थी तभी उसे सूचना मिली कि सिकंदरा बांध के पास गाछी में कुछ लोग शराब की बिक्री करते हैं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। दो ट्यूब में रखी गई 60 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। धंधेबाज शिवनाथ राय दरबेसा व छोटू साह टरवा मगरपाल का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…