Categories: छपरा

छपरा कोर्ट : मशरक अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के खिलाफ हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

मामला घूस लेने के बाद भी काम नहीं करने का

छपरा : छपरा विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सह एडीजे प्रथम बृजेश कुमार के न्यायालय में मशरक थाना के मुनि मोड़ (गैस एजेंसी के निकट) के निवासी विनोद राम ने मशरक अंचल पदाधिकारी ललित कुमार सिंह एवं मशरक राजस्व कर्मचारी सैफुल्लाह रहमानी के खिलाफ हरिजन एक्ट मे परिवाद पत्र संख्या 79/ 21 दर्ज कराया है. अपने परिवाद पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके मौरूसी जमीन जिसका कुल रकबा 13 कट्ठा 10 धुर है. जिसकी जमाबंदी संख्या 143 है. जिस पर मुद्दई का पूर्ण कब्जा है. जिसका वो ऑनलाइन रसीद 18 जनवरी 2021 को कटाया है. जिसमें जमाबंदी संख्या 144 गलत अंकित है. जिसको सुधार हेतु उसने 19 जनवरी 2021 को राजस्व कर्मचारी से मुलाकात किया तो उन्होंने जमाबंदी संख्या 143 को सुधार मैनुअली कराने को कहा तो उन्होंने ₹5 हजार रिश्वत की मांग की.

मुद्दई ₹2000 दे दिया ₹3000 काम होने के बाद देने का आश्वासन दिया. परंतु 13-02-2020 को पता करने गया तो राजस्व कर्मचारी अंचल पदाधिकारी के निवास पर गए हुए थे वहां वह जाकर अपना बकाया ₹3000 दे दिया तो कर्मचारी पुनः ₹5000 की मांग करने लगे और बोले कि यह राशि सीओ साहब को देना पड़ेगा तब ऑनलाइन लगान रसीद में जमाबंदी नंबर में सुधार होगा. जिसके बाद मुद्दई अपना पुराना दिया हुआ रुपए का मांग करने लगा. जिस पर अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने उसे जातिसूचक गाली देकर भगा दिया. जिसको लेकर उसने परिवाद पत्र दाखिल किया है. कोर्ट ने 156(3) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने हेतु हरिजन थाना को भेज देने का आदेश दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026