Categories: छपरा

छपरा: जीवन में आगे बढ़ने लिए अनुशासन जरूरी, अनुशासित बच्चे ही होते हैं सफल : महाराजा बहादुर हथुआ

छपरा: जीवन में आगे बढ़ने लिए अनुशासन जरूरी है। अनुशासित बच्चे ही सफल होते हैं। आप स्वयं भाग्य के निर्माता हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। यह बातें शनिवार को शहर के एच आर इंपीरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित अवार्ड सेरिमनी कार्यक्रम में महाराजा बहादुर ऑफ हथुआ मृगेंद्र प्रताप शाही ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इंपीरियल स्कूल का अतीत व वर्तमान हमेशा से गौरवशाली रहा है।

छात्र-छात्राओं को पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे संस्थान के साथ-साथ सारण को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिलेगा। महाराजा ने विद्यालय के चतुर्दिक विकास के लिए प्राचार्य नीरज कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह सफलता का अभियान जारी रहे। प्राचार्य नीरज कुमार ने महाराजा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही स्कूल ने एकेडमिक क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल किया है। स्कूल के 14 बच्चों ने इंटरनेशनल ओलंपियाड क्विज में सफलता हासिल की है। इसके अलावा एक छात्र एक छात्र का इंटरनेशनल रैंक 10 प्राप्त हुआ है।

दो विद्यार्थियों ने आईआईटी में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है और सीबीएसई की परीक्षा में 22 बच्चों ने 90 फीसदी से से अधिक अंक प्राप्त किया है। दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी ने 98.02 फीसदी अंक लाकर जिला टॉपर का खिताब अपने नाम की है।विद्यालय की सफलता का पूरा श्रेय महाराजा को देते हुए प्राचार्य ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही यह सब कुछ संभव हुआ है। अवॉर्ड सेरेमनी में आयुष कुमार सोनी, रौनक श्रीवास्तव, अयुष कुमार, अरूप कुमार, आदित्य राय पाराशर, सनी उज्जैन, साकेत, अनुराग कुमार, दृष्टि कुमारी, अपराजित अभी,

आर्यन राज, रोहन कुमार, अदिति गुप्ता, दीक्षा कुमारी व सकिब को महाराजा ने पुरस्कृत व उत्साहवर्धन किया ।महाराजा के हाथों पुरस्कृत होने पर बाद छात्र छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। धन्यवाद ज्ञापन बालमुकुंद मिश्रा ने किया ।इससे पहले विद्यालय परिसर में महाराजा के पहुंचने पर छात्र-छात्राओं, प्राचार्य व शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026