छपरा: वाहन चेकिंग के दौरान तरैया पुलिस ने एक ट्रक से 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब किया बरामद

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र तरैया-मसरख एसएच-73 सड़क पर बुधवार को तरैया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर जैविक खाद के अंदर छिपाकर ले जा रहे 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि ट्रक झारखंड से बिहार के रास्ते सिवान की तरफ जा रही थी। ट्रक पर जैविक खाद के नीचे 40-40 लीटर के 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब छुपा कर रखा हुआ था। तरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने तरैया-मसरख एसएस-73 सड़क पर सघंन वाहन जांच अभियान लगा दिया। पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहनों का जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने झारखंड नंबर एक ट्रक से जैविक खाद के नीचे छिपा कर रखे गये शराब बरामद किया। मौके से ही पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तरैया-मसरख एसएस-73 सड़क पर वाहन चेकिंग के क्रम में झारखंड नंबर एक ट्रक से जैविक खाद के नीचे छिपाकर रखे गये 40-40 लीटर के 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मौके पर ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। ट्रक चालक झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़खटा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव का रहने वाला है। शराब बरामद की सूचना पर पहुचे उत्पाद विभाग के डीएसपी व इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रहे हैं। सामचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026