छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार से बुधवार की शाम अपने बेटे के लिए जन्मदिन का केक खरीदकर घर जा रहें साईकिल सवार पिता को हाइवा ट्रक ने कुचल दिया जिससे साइकिल सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो घायल हो गया। मृतक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी मोख्तार यादव का 25 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार यादव और घायल मोहन राय का 52 वर्षीय पुत्र छोटे लाल राय,बंगरा पूरब टोला गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई।
मामला है कि मृतक मंजेश अपने चाचा के साथ छोटे बेटे प्रताप के जन्मदिन के मौके पर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर केक लाने आया था वही से जन्मदिन का केक,बैलून लेकर जैसे ही घर के लिए निकला कि अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वही दुर्घटना के बाद भागने के क्रम में हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटनास्थल से फरार हाईवा ट्रक को पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से अपने कब्जे में ले लिया वही हाईवा ट्रक चालक फरार हो गया था। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करतें हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…