Categories: छपरा

छपरा: पुलिया से पानी निकालने के विवाद में ससुर से मारपीट, बचाने गयी पतोहू घायल, प्राथमिकी दर्ज

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के जजौली मठिया गांव में पुलिया से पानी निकालने के विवाद में मारपीट के दौरान ससुर को बचाने गये पतोहू से भी मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वही मारपीट में पतोहू के गर्भ में पल रहे बच्चे पेट पर लगें चोट की वजह मौत हो गई जिसमें महिला का आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया।

मामले में घायल महिला सीमा देवी पति मुन्ना राय ने बताया कि उसके ससुर भिखारी राय दरवाजे पर बैठें तभी मधुसूदन राय और छोटन राय दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगें चिल्लाने की आवाज पर घर के अंदर से बाहर आकर ससुर को बचाने लगी जिसमें उससे भी जमकर मारपीट की गई वही उसके पेट पर जोरदार तरीके से लात से मार कर घायल कर दिया गया आस पास के लोगों के आने पर दोनों की जान बच पायी।

परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया जिससे महिला की जान बच पायी। मामले में थाना पुलिस कोर्ट परिवाद पर कांड संख्या 384/21 दर्ज कर मामलेे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026