Categories: छपरा

छपरा: फौजी ने सच कर दिखाई ‘एक फूल दो माली’ की कहानी! पहली पत्नी के होते हुए रचाई दूसरी शादी, घर बना ‘अखाड़ा

छपरा: एक फूल दो माली की कहानी तो आपने सुनी ही होगी, कुछ ऐसी ही कहानी छपरा के तरैया से सामने आई है. यहां सेना के एक जवान ने पहली पत्नी के रहते हुए 3 वर्ष पूर्व कानपुर में दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी से जवान को एक बेटी भी हुई. लेकिन इसके बाद जवान अपनी दूसरी बीवी को छोड़कर फरार हो गया. दरअसल, आर्मी में तैनात शादीशुदा जवान सुनील कुमार महतो को उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया. देखते ही देखते यह प्यार इतना गहरा होता चला गया कि दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी के बंधन में बंध गए. शादी के 2 साल तक सब कुछ सही चलता रहा, इस दौरान जवान एक बेटी का पिता भी बन गया. वहीं, दूसरी तरफ जवान की पहली बीवी को इस बात की भनक तक नहीं लगी.

लेकिन हाल ही में जवान अपनी दूसरी बीवी को छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद दूसरी बीवी अपने पति की तलाश में उसके घर सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया जा पहुंची.इधर, दूसरी बीवी के घर पहुंचते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया. जवान सुनील कुमार महतो के लिए दोनों पत्नियों में जमकर मारपीट हुई. दोनों घंटो तक एक दूसरे पर फर्जी पत्नी होने का आरोप लगाती रहीं, जिसके बाद गांव वालों की पहल से मामले को शांत करवाया गया. वहीं, अब दूसरी पत्नी न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रही है. तो घटना से अनजान पति नंबर बंद कर अपनी ड्यूटी में मगन है. फौजी की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है. ऐसे में दूसरी बीवी बेसहारा हो दर-दर भटक कर कानून से न्याय की गुहार लगा रखी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026