Categories: छपरा

छपरा: तरैया में ट्रक से 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार ट्रक चालक को भेजा गया जेल, कई नामजद

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र तरैया-मसरख एसएच-73 सड़क पर गण्डार गांव से तरैया पुलिस द्वारा एक ट्रक पर भूषा व जैविक खाद के अंदर छिपाकर ले जा रहे 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब बरामद मामले में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह द्वारा तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ धंधेबाजो द्वारा एक ट्रक से शराब की खेप मंगाई गई है। सूचना सत्यापन को निकले तो गण्डार गांव के समीप एक ट्रक लगा हुआ था और दो व्यक्ति बाइक से चालक से कुछ बाते कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखते ही वे लोग फरार हो गये। जिनका पीछा किया गया लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे।

तब तक ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक की जांच की गई तो ट्रक के अंदर भूषा से छिपाकर रखे गये 40-40 लीटर के 150 गैलन में छह हजार लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब के बारे में ट्रक चालक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि तरैया में सुरेश राय, प्रीतम राय, नवल राय, एवं मंगल राय को शराब की डिलेवरी करने आया था। मामले में ट्रक मालिक झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत डुमरा थाना क्षेत्र के सूरज यादव, ट्रक चालक हजारीबाग जिले के बखटा बनपुरा निवासी भोला पांडेय, तरैया के भलुआ नकटा निवासी सुरेश राय, भलुआ शंकरडीह निवासी प्रीतम राय, बनिया हसनपुर निवासी नवल राय, इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर नन्दा निवासी मंगल राय को नामजद किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026