छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ भिखारी गांव में मंगलवार की रात्रि में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गई है। मृतिका उक्त गांव निवासी रविन्द्र दास की 8 वर्षीय पुत्री अलका कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार अलका मंगलवार की रात्रि में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खा कर अपने कमरे में सो रही थी। रात्रि में सोए अवस्था में उसे जहरीले सांप ने डंस लिया।
सुबह में परिजनों ने अलका के शरीर पर सांप के डसने की निसान देखकर घबरा गये और तत्काल उसे चिकित्सकों के पास ले गये। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतिका दो भाइयों आदित्य व आयुष के बीच एक बहन थी। जो प्राथमिक विद्यालय भलुआ भिखारी में कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां चीत्कार मार कर रो रही थी, वहीं दोनों भाई भी बहन के बिछड़ने के गम में गमगीन हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…