Categories: छपरा

छपरा : दहेज के लिए ससुरालवालों ने नवविवाहिता की ले ली जान

छपरा : जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली दर्जी टोला में दहेज के लिए ससुरालवालों ने एवं नवविवाहिता की हत्या कर दी एवं इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए विवाहिता के शव को पंखे से लटका दिया। मृतका अजीम आलम की 22 वर्षीया पत्नी रानी खातून बतायी जाती है, जिसकी शादी अप्रैल 2019 में हुई थी। इस मामले को लेकर मृतका के पिता खैरा निवासी ईसा मिया ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे मृतका के पति , भैसुर ,सास ,ससुर सहित अन्य परिजनों को नामजद किया है।

दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से वे लोग चार चक्का गाड़ी के लिए मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इसी कारण उनलोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही एसआई बच्ची देवी एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के छपरा भेज दिया। मृतका के ससुराल वालों के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह शौच क्रिया के बाद मृतका अपने दुमंजिले घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों को शक हुआ। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना रानी के पिता खैरा निवासी इशा मिया को दी।

मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि उसका पति अजीम आलम मंगलवार को ही अरुणाचल प्रदेश कमाने के लिए चला गया। उन्होंने किसी झगड़े या मनमुटाव से भी इनकार किया, हालांकि उन्होंने पति पत्नी के बीच किसी विवाद के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की । थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024