Categories: छपरा

छपरा: मतदान के दिन बूथ निरीक्षण के दौरान महिला मुखिया प्रत्याशी के साथ अभद्रता व मारपीट

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में मतदान के दिन बूथ निरीक्षण के दौरान एक महिला मुखिया प्रत्याशी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की पत्नी व मुखिया प्रत्याशी अंजू देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मुखिया प्रत्याशी होने के नाते मतदान के दिन अपनी निर्वाचन क्षेत्र चकहन पंचायत के मतदान बूथ का निरीक्षण करने अपने पुत्र विशाल कुमार सिंह के साथ बाइक से जा रही थी।

उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, रितेश सिंह, पंकज सिंह, अजय सिंह, टुनटुन कुमार सिंह, एवं सुरेश सिंह का नौकर पिंटू उर्फ लालू सभी एकराय होकर बाइक को रोककर धक्का दे दिए। तब तक सुरेश सिंह गंदी-गंदी गाली देते हुए बोले की साली को जान से मार दो। जिस पर राजू सिंह मुझे पकड़ लिए और मेरी कपड़ा फाड़ दिए जिससे मैं बेपर्दा हो गई। जिसका मेरा लड़का विशाल कुमार विरोध किया तो जान मारने की नीयत से उसके कनपटी पर बंदूक सटा दिए। इस दौरान पंकज सिंह ने गले से सोने का चेन छीन लिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक उपरोक्त सभी लोग मारपीट कर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026