Categories: छपरा

छपरा: इंडिया टॉप मॉडल विजेता रही सारण की सिमरन ने अम्बिका मंदिर में की पूजा अर्चना

छपरा: सारण जिले के कोठियां नरांंव निवासी सिमरण सिंह जो 2020 में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दक्षिण गुजरात टॉप मॉडल एवं 2021 मे इंडिया टॉप मौडल विजेता बन कर अपने गांव कोठियां के साथ सारण जिला एवं राज्य का नाम रौशन की हैं आज मां अम्बिका आमी के दरबार में पूजा अर्चना करने पहुंची थी। पूजा करने के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने परिवार के बारे में बताया की कैसे मध्यम परिवार में रहने के बाद भी मौडलिंग के क्षेत्र में समाजिक परेशानियों का सामना करते हुए माता पिता का मार्गदर्शन ही आगे बढ़ने में मुख्य भूमिका रही।

मूलतः गरखा प्रखंड के कोठियां गांव में पैतृक आवास एवं दिघवारा प्रखंड के मानुपुर में ममहर होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों में काफी हर्षोल्लास एवं खुशी है कि साधारण परिवार की बेटी मौडल के क्षेत्र में विजेता बन कर हम सभी का नाम रौशन की है। सिमरण के माता-पिता केन्द्र शासित प्रदेश दमन-दीव की राजधानी सिलवासा में रहते हैं जहां पिता राजकिशोर सिंह मौनटेज कम्पनी में सुपरवाइजर एवं माता सन्ध्या सिंह फैसन डिजाइनर की काम करती है।

दो भाई-बहनों में छोटी सिमरण को शुरू से ही एक्टिंग एवं डिजाइनर के क्षेत्र में रूचि होने के कारण आज मौडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है। सिमरण की हार्दिक इच्छा फेमिना मिस इंडिया बनकर विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर माता पिता के साथ जिला एवं राज्य का नाम रौशन करना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026