Categories: छपरा

छपरा: महिला समाज की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों का सशक्त होना जरूरी: डीएसपी

छपरा: मशरक थाना परिसर में बुधवार को मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मशरक, पानापुर, इसुआपुर और तरैया थाना में कार्यरत महिला पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।वही उन्होंने सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों का सशक्त होना जरूरी है।

आज पुलिस बल में तैनात महिला पदाधिकारी और बल के जवान कदम कदम से मिलाकर समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है। मानसिकता बदलने से ही देश तरक्की करेगा। महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर फैसला लेना सीखें। उन्होंने कहा कि जब तक महिला मन और शरीर से मजबूत नहीं होगी तब तक सशक्त होना संभव नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। यदि महिलाएं जागरूक होंगी और किसी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देंगी तो महिला विरूद्ध अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा सकेगी। वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को कानून और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बच्चियों को पढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।सक्षम नारी ही सशक्त नारी बन पाएगी और सशक्त समाज बनाएगी। महिलाओं को कोई भी परेशानी हो तो डरना नहीं चाहिए, तुरंत कॉल करके पुलिस को सूचना देनी चाहिए। जिससे तुरंत उनको सहायता मिल सकेगी और महिला विरूद्ध अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा सकेंगी।मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,दारोगा राजेश रंजन,लक्ष्मण प्रसाद, जमादार ओम प्रकाश यादव, देवनंदन राम,अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। वही सम्मानित होने वालों में प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी,

अंजलि प्रकाश, आंगनबाड़ी सेविका मधु कुमारी सिन्हा,महिला सिपाही मशरक सपना कुमारी, पूजा कुमारी, कविता कुमारी, देव कुमारी देवी, महिला सिपाही पानापुर थाना सीमा कुमारी, तरैया अंचल गार्ड आशा कुमारी, मनीषा कुमारी, तरैया थाना गार्ड सपना कुमारी, गुंजा कुमारी, इसुआपुर थाना महिला गार्ड रूपम कुमारी, दीप्ति कुमारी, प्रियंका कुमारी के साथ-साथ सभी महिला बल को सम्मानित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026