Categories: छपरा

छपरा : जाप प्रदेश सचिव ने किया सारण तटबंध का निरीक्षण, कहा निचले क्षेत्र के लोग हैं काफी परेशान

छपरा : जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह ने शनिवार को सारण तटबंध सहित दर्जन भर गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा की बांध के निचले इलाके में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे हैं। लोग काफी परेशान हैं। उनके सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। पशुओं के लिए चारा की समस्या उतपन्न हो गई है। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जलस्तर बढ़ने से गांव के लोगों में भय व्याप्त है। गांव वाले स्थानीय जन प्रतिनिधियों व प्रसाशन से खफा है। गांव वालों ने बताया कि अभी तक गांव में किसी प्रशासनिक या जन प्रतिनिधियों द्वारा मदद की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पानी का स्तर बढ़ते ही जा रहा है। जाप की टीम सतजोड़ा, पृथ्वीपुर, बंसहिया इत्यादि गांवो में जाकर लोगो से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर जाप छात्र परिषद के छात्रनेता वासु विकास, बंटी सिंह, आकाश सिंह, दीपक सिंह व विवेक सिंह मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026