Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छपरा ने मधवापुर व पुलिस टीम ने मीरगंज को हरा सेमीफानल में किया प्रवेश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह के नूरा हाता बंगला खेल के मैदान में सोमवार को सैफी फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन के दो मैच यूनाइटेड क्लब छपरा व मिल्की माधवापुर और पुलिस टीम छपरा व मीरगंज के बीच सोमवार को खेला गया, जिसमें यूनाइटेड क्लब छपरा ने स्टेन डेथ में मिल्की माधवापुर को एक गोल से पराजित दिया, जबकि दूसरे राउंड में मीरगंज बनाम छपरा पुलिस के बीच मैच खेला गया जिसमें छपरा पुलिस की टीम मीरगंज को एक गोल से पराजित कर दिया। आज के विजेता दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि राजद के पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य इरफान सैफी ने बताया कि 15 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा। इसके मुख्य निर्णायक नेयाज अहमद और सहायक निर्णायक मो. जहांगीर और मो. नईम थे। इसके सफल आयोजन में इरफान सैफी, जमाल सैफी, मो. कामरान, मो. रजा, अली अकबर, डॉ. नसीम, नदीम सैफी नजमुद्दीन, शमशेर,आलमगीर, फरीद, जलाल, लाल बाबू, इश्तेयाक, रुस्तम, लड्डू, नदीम, सदाम, गोल्डन,इम्तेयाज़, अन्नु, अरमान का सहयोग सराहनीय रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026