Categories: छपरा

छपरा: मशरक पुलिस इंस्पेक्टर ने तरैया मशरक पानापुर थानाध्यक्ष के साथ की मासिक बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर

छपरा: जिले के मशरक अंचल थाना कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की । बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने सभी लंबित कांडो का निष्पादन ससमय करने का निर्देश देते हुए थानाक्षेत्र में अमन चैन एवं शांति बहाल करने पर बल दिया। जिसमें सघन वाहन जाच , शराब बंदी अभियान को कारगर बनाने एवं जमीनी विवाद सम्बंधित मामलो पर विशेष ध्यान देने की बात कही।बैठक में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,पानापुर थानाध्यक्ष मो जकारिया , तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

जबकि इसुआपुर थानाध्यक्ष के बैठक में नही शामिल होने को लेकर कारण पृच्छा करने की बात कही। इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहन की जांच एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चौकस रहने का निर्देश सभी को दिया साथ ही कोविड गाइडलाइन के अनुपालन कराने के लिए लोगो को अपने स्तर से मास्क एवं सुरक्षात्मक उपाय के लिए जागरूक करने की बात कही साथ ही उन्होंने अवैध शराब बिक्री और आवग पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाएं जानें का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026