Categories: छपरा

छपरा: मारुति और डाक पार्सल वैन में जबरदस्त टक्कर, कार के परखच्चे उड़े

छपरा: जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर- सोनहो मुख्य पथ ख़ोरी पाकर खर्ग के पास गुरुवार की अहले सुबह बारात से लौट रही मारुति स्विफ्ट कार व प्राइवेट डांक पार्सल वैन गाड़ी की आमने सामने की टक्कर होने से कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद कार सवार लोगो की चीख पुकार मच गई। जिसकी आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच कार मे सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।स्थानीय ग्रामीण प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने सभी घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया. तीनो का हालात गम्भीर बताया जाता है।घायलो में इसुआपुर थाना के पुरसौली गांव के राज किशोर मिश्रा के दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार,मकेर के बिंदेश्वरी शर्मा के तीस वर्षीय पुत्र देव कुमार शर्मा,व मछई गांव के स्व रविंद्र साह के 26 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बन्नी बहुआरा से बारात कर कार सवार लोग अपने घर मकेर जा रहे थे कि उक्त सड़क के पास यह हादसा हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026