छपरा

सारण में अब तक 2158 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया

33 लोगों को स्कूलों में किया गया क्वॉरेंटाइन

अब तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला

छपरा : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बताया कि जिले में अब तक कुल 2158 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। 33 लोग स्कूलों में क्वॉरेंटाइन किये गये है। 6 लोग आइसोलेशन सेंटर में रखे गये थे जिनमें चार को विमुक्त कर दिया गया है। अभी 2 लोग आइसोलेशन में रखे गये है। एक सदर अस्पताल, दूसरा परसा प्रखंड के आइसोलेशन केन्द्र में रखा गया है। अभी तक कुल 11 सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया था जिसमें 8 रिर्पोट प्राप्त है। यह सभी निगेटिव पाया गया है। कुल 11 लोगों को पटना रेफर किया गया है। सारण जिले में कोरोना वायरस का कोई भी पाॅजीटिव मामला नही आया है।

आपदा राहत केंद्र में है 30 लोग

जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा राहत केंद्र जिले के इंजीनियरिंग काॅलेज में खोला गया है । आपदा राहत केन्द्र पर वर्तमान में 30 लोग हैं जिनके खाने, रहने और चिकित्सकीय जाँच की व्यवस्था की गयी है। यहाँ पर साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने का निर्देश दिया गया है।

कालाबाजारी के आरोप में 15 पर एफआईआर दर्ज

जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से निबटा जा रहा है। प्राप्त शिकायतों की जाँच के आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 4, सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 5 तथा मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 6 विक्रेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मढ़ौैरा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 6 विक्रेताओं में पाँच खाद्यान के थोक विक्रेता है जिनपर प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजा गया है। जबकि एक सीमेंट, छड़ का व्यापारी है जो लाॅकडाउन में दुकान खोले हुए था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026