Categories: छपरा

छपरा MLA ने सदन में उठाया हथुआ मार्केट के बदहाली का मुद्दा

छपरा: विधायक ने शहर के विकास के मुद्दे को सदन में उठाया है। मुद्दा यदि विकास का हो तो उसमे छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता की सक्रियता काफी ज्यादा होती है. इसी क्रम में बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान अपने तारांकित प्रश्न में हथुआ मार्केट के बदहाली का मुद्दा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जोरदार तरीके से उठाया.इस दौरान विधायक ने सूबे के नगर विकास मंत्री से अपने तारांकित प्रश्न में पूछा कि क्या यह बात सही है की छपरा नगर निगम के हथुआ मार्केट में नाला की सफाई नहीं होने से जलजमाव के साथ पार्किंग एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों एवं आमजनो को काफी कठिनाई हो रही है. यदि हां तो सरकार उसको ठीक करने का कब तक विचार रखती है यदि नहीं तो क्यों.

शहर की प्रमुख समस्या को जोरदार तरीके से उठाए जाने के बाद सरकार ने अपने जबाब में कहा की सरकार इसके लिए चिंतित है और स्वयं विधायक डॉ सी एन गुप्ता की सकरात्मक पहल पर हथुआ राज के अधिकृत प्रतिनिधि से लिखित सहमति मिलने के बाद अविलंब हथुआ राज की खाली जमीन पर शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा.डॉ सी एन गुप्ता के इस पहल से आनेवाले दिनों में निश्चित तौर पर शहर के हृदयस्थली में बसे इस मार्केट पर काफी सहूलियत लोगो को मिलेगी.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026