Categories: छपरा

छपरा: अब अनमोल एप से गर्भवती व नवजात के स्वास्थ्य की होगी ट्रैकिग

  • केयर इंडिया के सहयोग से दिया जायेगा प्रशिक्षण
  • अनमोल एप को पूर्णत: लागू करने का निर्देश

छपरा: गर्भवती महिलाओं के सेहत का राज अब अनमोल एप बताएगा। गर्भवती से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट इस एप पर लोड की जाएगी, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। इसमें मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के बाद भी ऑफलाइन डेटा लोड किया जा सकेगा। टीकाकरण सहित कई काम को एप से संचालित किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिग जिला सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी कर सकेंगे। एप पर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मॉनिटरिग की जाएगी। इस एप को पूर्णत: लागू करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार न पत्र जारी कर निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण अनमोल एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम बाधित हो गया था। अब संक्रमण बहुत कम हो गया है। इसको देखते हुए सभी एएनएम को अनमोल एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा। केयर इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जायेगा।

एप की मदद से होगी निगरानी

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि स्मार्ट टैब पर आरसीएच के नए सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप अनमोल यानी एएनएम ऑनलाइन पर पूरा काम होगा। डेटा अपडेट होने में समय नहीं लगेगा। मौके से ही डेटा अपडेट हो जाएगा। एप की मदद से एएनएम अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की ऑनलाइन मॉनिटरिग कर सकेंगी। महिलाओं व शिशु को कौन सा टीका लगाना है एएनएम के एप में फीड होगा। एप में महिला के गर्भ धारण के बाद से प्रसव व नवजात शिशु को लगने वाले समस्त टीकों की जानकारी होगी। बता दें कि मोबाइल एप पर गांव की गर्भवती और नवजातों की जानकारी होगी। एएनएम को पहले रजिस्टर में डेटा तैयार करना पड़ता था। अब मौके से ही एएनएम एप पर डेटा ऑनलाइन अपलोड कर देगी।

ये जानकारियां होंगी दर्ज

इस एप में योग्य दंपती, गर्भवती महिला पंजीकरण, एएनसी जांच का विवरण, प्रसव का परिणाम, पीएचसी प्रसवोत्तर देखरेख ,शिशु की देखभाल, मातृ मृत्यु सूचना,गर्भपात सूची, शिशु मृत्यु सूची, शिशु की देखभाल, शिशु जन्म का सीधा पंजीकरण, शिशु की ट्रैकिग भी हो सकेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026