छपरा

छपरा:- अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों पर 1 सप्ताह तक लगेगा मुफ्त जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर

छपरा: अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर मुफ्त जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया जाएगा इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जारी पत्र में बताया गया है कि जिले में 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर मुफ्त जांच चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों पर आयोजित जांच व चिकित्सकीय परामर्श शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर आदि की जांच कर आवश्यक औषधियों एवं बचाव से संबंधित उचित सलाह दी जाएगी। शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों व कर्मियों को अपने ड्रेस कोड में रहना होगा। सीएस डॉ माधवेश्वर झा ने बताया कि जिले में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले शिविर के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बैनर पोस्टर हैंडबील का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं पहुंचाई जा सके। इसको लेकर सभी कर्मी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026