छपरा: जिले के तरैया प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाके में गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं के मद्देनजर तरैया सीओ ने मंगलवार को 17 नावों का परिचालन शुरू करवाया। कई दिनों से स्थानीय लोगों की मांग हो रही थी की चारों तरफ पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में नाव का परिचालन आवश्यक हो गया था। प्राइवेट व सरकारी स्तर पर नाव चलाने की कवायद शुरू हो गई थी।
लेकिन आज भौतिक सत्यापन के बाद तरैया सीओ ने 17 नावों के परिचालन की स्वीकृति दे दी। जिसमें चंचलिया में 10 तथा माधोपुर में 7 नावों का परिचालन आज से प्रारंभ हो गया। तरैया सीओ अंकु गुप्ता ने बताई की इन नावों का लॉग बुक खोलते हुए उस पर सरकारी नाव का बोर्ड लगा दिया गया है। ताकि सभी लोग आसानी से नाव से आ जा सकें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…