Categories: छपरा

छपरा: पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करने का किया विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

छपरा: पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी लगा कर विरोध जताया। इसकी जानकारी बीडीओ मो आसिफ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में डा एस के विधार्थी ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने 2004 में सरकारी कर्मचारी का पेंशन बंद कर दिया। जिसमें राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर तानाशाही रवैया अपनाकर एक सरकारी कर्मियों का पेंशन बंद कर दिया।

सेवानिवृत्ति के बाद इन कर्मियों का गुजर बसर करना कष्टकारी हो जाता है। इन कर्मियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने को लेकर आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध जताया गया। इस पर सरकार इसे लागू नहीं करती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

डॉ एस के विधार्थी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और इसे लेकर रहेंगे। सभी अपना जीवन सरकार को दे देते हैं पर बुढ़ापे में कष्टमय जीवन हो जाता है इसको लेकर पुराने पेशन योजना को लेकर रहेंगे। आज काला बिल्ला लगाकर लगाकर सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024