Categories: छपरा

छपरा: पटना से सिवान जाने के दौरान मशरक में पप्पू यादव का हुआ स्वागत

छपरा: पटना से सिवान जाने के दौरान मशरक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का सारण जिला युवा शक्ति जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ बब्लू की अगुवाई में स्वागत किया गया। मशरक के महावीर चौंक पर कोविड गाइडलाइन में सीमित संख्या में पहुंचे जाप कार्यकताओं ने पप्पू यादव का स्वागत किया। मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव कोरोना में सरकार फेल हैं। एम्स के निदेशक कह चुके हैं कि रेमडेसिविर दवा कोरोना का इलाज नहीं है, फिर इस पर बैन क्यों नहीं लग रहा हैं गलत जानकारी के कारण लोग 30000 से 50000 रुपए तक देकर इस दवा को खरीद रहे हैं।

इस दवा पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन और डाटा आपरेटर्स की कमी है। जो कर्मी पहले कार्यरत थे उनमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सभी निजी अस्पतालों में फ्री इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में इतनी बुरी स्थिति है कि कल्पना नहीं की जा सकती है। कोरोना वार्ड में मरीजों को खाना खिलाने वाला कोई नहीं है। कहा कि एंबुलेंस वाले मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए 12000 रुपए ले रहे हैं। कई डाक्टर महंगी दवाएं लिख रहे हैं जबकि कोरोना के इलाज से उसका कोई लेनादेना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026