Categories: छपरा

छपरा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी विधान पार्षद ने कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक

छपरा: जिले के मशरक प्रखण्ड मुख्यालय में पहुँचे विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय ने अपने प्रतिनिधि भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुना पांडेय के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । इस मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आत्मनिर्भर भारत की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री के सपनो का आत्मनिर्भर भारत गाँव की समृद्धि से ही बनेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक हो गाँव के विकास के लिए सक्रिय होना होगा। आज बिहार के विकास के लिए ग्रामीण इलाके में खाली पड़े बड़े भूखंड पर फैक्ट्री लगाकर विकास की इबादत लिखने का समय आ गया है ।

बिहार के युवा उद्योग मंत्री भी इस अभियान में लगे हुए है । वही गाँव की युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए खेल के विकास के तहत हर पंचायत में स्टेडियम एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। जिसके लिए मैं हमेशा ततपर हूं। इस दौरान विधानपार्षद ने मशरक बीडीओ मनोज कुमार से मिलकर पंचायतो में लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा कराने को आश्वासन लिया। मौके पर पार्टी के प्रदेश विस्तारक संजय राय , कुमार रजनीश उर्फ झुना पांडेय, ठाकुर विनोद सिंह , मौके पर भाजपा नेता गौतम ओझा,प्रभु नारायण ओझा, अतुल पांडेय,मैनेजर मिश्र, देवेन्द्र राम मौजूद रहे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026