छपरा: जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई गजन से तीन बाइक सवार लुटेरों ने पिस्टल के बल पर पिकअप लूट ली। मामले की प्राथमिकी पिकअप चालक शमसुद्दीन शाह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। चालक ने बताया है कि वह पिकअप पर चोकर लाद कर सोहई गया था। लौटने के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसका पीछा किया। तीनों ने पिकअप रोक दी। पिकअप रुकते ही एक ने कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद दो लोग पिकअप में सवार हो गए और खुद पिकअप चलाने लगे। रविवार की देर रात को एकमा के तिलकार चंवर में तीनों लुटेरों ने उसे पिकअप से नीचे उतार दिया और पिकअप लेकर फरार हो गये।
पिस्टल देख वह काफी भयाक्रांत हो गया था। पिकअप लूट के बाद वह जैसे-तैसे निकट के गांव में पहुंच कर उसने अपनी स्थिति स्थानीय लोगों को बतायी। स्थानीय लोगों के मोबाइल से ही उसने घटना की जानकारी अपने घर व पिकअप मालिक रमेश ठाकुर को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, पीएनबी बैंक के सामने से जितेंद्र सिंह की एक बाइक भी चोरी कर ली गयी है। पिकअप लूट और बाइक चोरी की घटना से वाहन स्वामी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…