छपरा: आतिशबाजी के लिए भारी मात्रा में दुकानों में बेचने के लिए रखे पटाखे अब दुकानदारों को खतरे से खाली नहीं साथ ही दुकानदारों द्वारा दुकानों में रख रहे भारी मात्रा में पटाखों पर अब खैर नहीं इस पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न दुकानों में अवैध रूप से भारी मात्रा में रख रहे पटाखों के विरुद्ध रिविलगंज अंचलाधिकारी संगीता कुमारी व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया इस अभियान में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई,
हालांकि पटाखों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस प्रशासन के इस छापेमारी अभियान में दुकानों से कुछ खास पटाखें बरामद नहीं हो पाए। मालूम हो कि बीते दिनों खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गाँव में अवैध रूप से चल रहे पटाखे फैक्ट्री में हुए जबरदस्त धमाके के बाद जिले की पुलिस प्रशासन अलर्ट है साथ ही जगह-जगह अवैध रूप से चल रहे पटाखे फैक्ट्रियों तथा दुकानों में भारी मात्रा में रख रहे पटाखें के विरुद्ध पुलिस की करवाई लगातार जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…