छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के सामने पूरब एवम रेल लाइन से करीब एक सौ मीटर उत्तर स्थित एक गड्ढे से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। मृतक का सिर एवं एक हाथ गायब है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक सफेद रंग का बनियान एवं काले रंग का जींस पैंट पहने हुए हैं। शव तीन-चार दिन पहले का फेंका हुआ लग रहा है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराध कर्मियों ने युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सुनसान जगह देख कर शव फेंक दिया। अथवा हत्या करने के बाद अपराध कर्मी सिर उठा कर अपने साथ लेते गए। मिली जानकारी के अनुसार आसपास के किसान गुरुवार को अपने खेत की रखवाली में घूम रहे थे तभी गड्ढे में पड़ी लाश पर उनकी नजर पड़ी। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मांझी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…