Categories: छपरा

छपरा : मैट्रिक परीक्षा में फेल गूंगी-बहरी लड़की को रेलवे पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन से किया बरामद, परिजनों को सौपा

रेल सुरक्षा बल और स्टेशन मास्टर को परिजनों ने किया धन्यवाद

छपरा : मशरक जंक्शन पर सोमवार की रात्रि में थावे से छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया। पहचान के बाद परिजनों के पहुंचने पर लड़की को उनके हवाले कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में मशरक जंक्शन पर रात्री ड्यूटी में कार्यरत स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थें और थावे से छपरा जाने वाली पैसेंजर 05123 स्टेशन के प्लेटफार्म पर आने वाली थी तभी दिघवादुबौली रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि एक 17 वर्षीय लड़की जो गूंगी-बहरी हैं पैसेंजर ट्रेन में चढ़ी हैं जिस पर मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल मशरक के स्टाफ को दी गई.

मौके पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी एसआई संजय कुमार और रेल सुरक्षा बल कांस्टेबल राम विजय चौहान ने पैसेंजर में सघन जांच अभियान चलाया जिसमें प्लेटफार्म सं. 02 पर खड़ी पैसेंजर में 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की गूंगी बहरी होने से पता बताने में असमर्थ थी।स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने परिजनो के पहुंचने पर कागजी कार्यवाही करतें हुए लड़की को सुपुर्द कर दिया गया।लड़की गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिधवादुबौली के निवासी हैं परिजनों ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर घर से निकल पड़ी और छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गयी। परिजनों ने रेल पुलिस समेत सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद कहां।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026