Categories: छपरा

छपरा: कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आमजनों को जागरूक करेंगे धर्मिक गुरू

  • माइकिंग के माध्यम से भी किया जायेगा जागरूक
  • टीकाकरण कराने वाले बुजुर्गों को किया जायेगा प्रोत्साहित
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान के साथ महिलाओं का होगा टीकाकरण

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गयी है। अब तीसरे चरण में 45 से 59 वर्ष तक के ऐसे व्यक्तियों जो किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित हैं व 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति लोगों में काफी जागरूकता भी आयी है। बुजुर्ग अपने लड़खड़ाते कदम को टीकाकरण केंद्र की ओर बढ़ा रहे हैं और बिना डरे अपना टीकाकरण करा रहे हैं । टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ भी जुट रही है। अब टीकाकरण के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विडिओ कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया है कि सभी प्रकार के लाभार्थियों को जागरूक किया जायेगा। हेल्थ केयर वर्कर का पहला व दूसरा डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को पहला एवं दूसरा डोज, 45 से 59 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं के साथ 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों को शहरी एवं प्रखंड स्तर पर आशा, आशा फेसिलटेटर, एएनएम के माध्यम से जागरूक व प्रेरित (मोटिवेट तथा मोबलाइज) कर सत्र स्थल पर बुलाकर आन स्पाट रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण करवाना है।

धर्मिक गुरूओं के माध्यम से जागरूकता का संदेश:

सहयोगी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से मस्जिदों में धार्मिक उपदेशकों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जायेगा। ताकि ज्यादा लोगों को टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जा सके। प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी के साथ माइक से आम जनता को जागरूक कर उनका अधिक से अधिक कोविड-19 का टीकाकरण करवाना है।

महिला दिवस पर सम्मान के साथ होगा महिलाओं का टीकाकरण:

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्देश दिया है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45 से 59 साल एवं 60 साल अधिक उम्र की महिलाओं का सम्मानपूर्वक टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जाये। टीकाकरण केंद्र पर आने वाले बुजुर्गों से अपने परिवार एवं परिचित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन लिंक शेयर करने की अपील:

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि समाज के शिक्षित वर्ग के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को अपने नजदीकी सत्र स्थल पर जाकर टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर पंचायती राज के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्थल पर रैपिड रिस्पांस टीम:

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि प्रत्येक सत्र स्थल पर एक रैपिड रिस्पांस टीम को एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन के साथ सक्रिय रूप से रखा गया है ताकि विशेष परिस्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। प्रत्येक टीकाकरण दिवसों को टीकाकरण का समेकित रिपोर्ट स्वास्थ्य संस्थान को उपलब्ध कराए गये फार्मेट में मुख्यालय को ससमय भेजे का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026