छपरा : मुंबई और बिहार जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. सारण के लोगों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने आजमगढ़ और प्रयागराज के रास्ते गोरखपुर से एलटीटी के बीच चलने वाली गोदान एक्सप्रेस को स्पेशल के रूप में चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है. 18 सितंबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जायेगी. ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जायेंगे।
यह ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी
गोदान के अलावा रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 21 सितंबर से बिहार से चलने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों की प्रतिरूप (क्लोन) ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों से होकर आठ जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी. टिकटों की अग्रिम बुकिंग दस दिन पूर्व होगी. किराया हम सफर की तर्ज पर लगेगा. गोरखपुर से एक जून से पांच और 12 सितंबर से तीन स्पेशल ट्रेनें बनकर चल रही हैं।
एक नजर में गोदान एक्सप्रेस
01055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान स्पेशल 18 सितंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10.55 बजे से चलेगी. यह ट्रेन कल्याण, जबलपुर, प्रयागराज, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ के रास्ते दूसरे दिन रात 8.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 01056 गोरखपुर- एलटीटी गोदान स्पेशल 20 सितंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को सुबह 6.20 बजे से रवाना होगी. देवरिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज और जबलपुर के रास्ते दूसरे दिन शाम 4.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी.
गोरखपुर के रास्ते चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनें
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…