Categories: छपरा

छपरा: दूल्हे की गाड़ी से कुचल कर सात वर्षीय बच्ची की मौत, कई बच्चें हुए घायल

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में शनिवार की दोपहर बाद एक मांगलिक कार्यक्रम शादी का माहौल गम में बदल गया। उक्त गांव से बारात के साथ निकल रही दूल्हे की गाड़ी से कुचल कर एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस दौरान कई लगभग आधा दर्जन बच्चें भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत बच्ची उक्त गांव निवासी संजय प्रसाद की सात वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार फेनहारा गांव से दोपहर बाद एक बारात निकल रही थी। दूल्हे की गाड़ी को महिलाएं परिछावन कर रवाना कर रही थी कि दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को ठोकर मार दी। इस दौरान एक बच्ची दूल्हे की गाड़ी के चक्का के नीचे आ गई और चक्का से दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जबकि कार की ठोकर से लगभग आधा दर्जन बच्चें गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद उक्त गांव में शादी के खुशी का माहौल में मातमी में बदल गई। जिसके बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया, हर तरफ चीख़-चीत्कार और कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायलों बच्चों आनन फानन में इलाज के लिए चिकित्सकों के पास भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। वही घटना की जानकारी मिलते हैं तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर बच्ची की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही दूल्हे की गाड़ी को जप्त कर पुलिस थाने लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर घटना के बाद किसी दूल्हे को दूसरी गाड़ी से शादी के लिए भेजा गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024