Categories: छपरा

छपरा: दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर चल रही भरी पंचायत में फौजी की गोली मारकर हत्या

छपरा: जिले के एकमा थाने के तिलकार गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान झड़प में सेना के जवान गजेंद्र (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली लगने से जवान के एक फौजी भाई आनंद मिश्रा व भतीजा अभिनव मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एकमा स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। सूचना पाकर एसडीपीओ एमपी सिंह, एकमा पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी दल-बल के साथ नर्सिंग होम पहुंच और घायलों से पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि गजेंद्र अभी कुछ ही दिनों पहले छुट्टी पर घर आए हुए थे। पट्टीदारों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा बाहर से शूटर बुलवाकर गोली चलवाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इस बात से पूरी तरह इनकार करते हुए बताया कि विपक्षी पार्टी में से ही कुछ लोग यहां से जाकर दूसरी जगह रहते हैं और इस घटना में शामिल हैं। गजेंद्र को गोली मारने के बाद उनकी एक लाइसेंसी पिस्टल को भी छीन ले जाने की बात कही जा रही है।

अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर भी जाकर मामले की पूरी छानबीन की व लोगों के बयान दर्ज किए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है व कोई ग्रामीण इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। इसको लेकर गांव में सन्नाटा भी पसरा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024