Categories: छपरा

छपरा: जिस जहरीले कोबरा ने डंक मार मनमोहन को मौत के नींद सुलाया, उसे भी शव के साथ बहाया गया

छपरा: सारण जिले के माझी थाना क्षेत्र के शीतल पुर गांव में रविवार को एक अजीबो-गरीब घटना हुआ। जहाँ राखी बांधने के दौरान एक जहरीले कोबरा सांप ने डंक मार कर अपने ही मालिक को मौत के नींद सुला दिया। दरअसल मृतक मनमोहन उर्फ भुवर वर्षो से सांपों को पाले हुए था और रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों से दोनों सांपों को राखी बंधवा रहा था

इसी दौरान उसकी नजर सांपों से हट गई और एक सांप ने उसके पैर में डंक मार दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। जिस जहरीले को बढ़ा ने उसे काटकर मौत की नींद सुलाया था। उसे भी उसके साथ नदी में बहा दिया गया। दोनों नागों को पिंजरे में बंद कर उसके शव के साथ पानी में बहाया गया। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।

मांझी में सरयू नदी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद उसका शव बहकर रिविलगंज के सामने आया, यहां भी उसके शव को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरअसल उसके शव के साथ दोनों जहरीले नागो को बहाया गया था। जिसे देखने के लिए लोग जुट रहे थे। यह पूरी घटना चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि मनमोहन उर्फ भुअर अपने जीवन काल में कई लोगों को सांप काटने के बाद झाड़-फूंक कर नई जीवन दान दी थी। लेकिन रविवार को उसके पालतू सांप ने ही उसे काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024