छपरा: एस एच-90 पर बंगरा पेट्रोल के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, 1 की मौत, 1 घायल

छपरा: मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया।वही मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को घायलावस्था में इलाज के लिए थाना पुलिस थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायलों की पहचान बंगरा डीह गांव निवासी सुरेंद्र भगत का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और अच्छे लाल भगत का 27 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल मुन्ना कुमार ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रहे थे कि बंगरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीएचसी में इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने गंभीर रूप से घायल युवक राहुल कुमार की मृत घोषित कर दिया।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई वही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और शव को अपने कब्जे में ले लिया गया हैं वही पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।वही मौके पर पहुंचे बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू प्रसाद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और बताया कि मृतक के परिजनों को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026