छपरा: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के के.सी. कॉलेज वाली गली के समीप बुधवार की सुबह चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक रिविलगंज बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू मार कर घायल कर दिया साथ ही युवकों की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि घटना क्यों हुई इसके पीछे के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के सहयोग से चाकूबाजी की घटना में घायल युवकों को इलाज के लिए रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। घायल युवक सुभम कुमार व हर्षित कुमार दोनों रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगरटोला गांव निवासी बताए जाते हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवकों द्वारा अभी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…