Categories: छपरा

छपरा: अस्पताल में खराब बीपी मशीन से जांच करने पर हंगामा

छपरा: सदर अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग में भर्ती मरीज की खराब बीपी मशीन से बीपी जांच करने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज की खराब मशीन से 140 बाई 100 ब्लड प्रेशर बताया गया। इसी बात को लेकर मरीज के परिजन हंगामा करने लगे। मालूम हो कि नगरा के रहने वाले अखिलेश कुमार राय को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरजेडी नेता डॉ प्रीतम यादव और समाजसेवी जितेंद्र महतो ने बताया कि जब वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे और जब स्टाफ से जानकारी ली तो पारा मेडिकल स्टाफ इन लोगों से ही उलझ गया। आरजेडी नेता ने कहा है कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

यह गरीब मरीजों को सीधे पटना रेफर कर दिया जाता है और यह कह कर रेफर कर दिया जाता है कि मरीज परिजन झगड़ा करते हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और यहां कोई देखने वाला नहीं है। सिविल सर्जन को फोन लगाने के बाद वह फोन उठाते भी नहीं है। सदर अस्पताल का विजिट भी नहीं करते हैं। इस वजह से यहां की व्यवस्था और चौपट होती जा रही है । उन्होंने कहा कि या एक दिन का मामला नहीं है। आए दिन इस तरह मरीजों के साथ हो रहा है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले ही मरीज के मौत के बाद यहां हंगामा हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026