Categories: छपरा

छपरा: टीकाकरण एक्सप्रेस पकड़ेगी रफ्तार: आम सभा आयोजित कर वंचितों के टीकाकरण का होगा प्रयास

  • 15 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों को टीका की निर्धारित डोज लगाने का होगा जरूरी इंतजाम
  • सभी वार्डों में वार्ड सभा का होगा आयोजन, टीकाकरण की रणनीति पर होगी चर्चा
  • लाभुकों को प्रेरित करेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

छपरा: जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को सभी पंचायतों में आम सभा आयोजित कर शतप्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा। इससे पहले 14 से 19 फरवरी के बीच जिले के सभी वार्डों में वार्डवार आम सभा आयोजित कर वंचितों को कोरोना का टीका लगाये जायेंगे। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं। जिले के 15 साल से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।

इसी क्रम में टीका की दूसरी डोज लेने के नौ माह या 39 सप्ताह का समय पूरा होने पर लाभुकों को प्रीकॉशन डोज का टीका भी लगाया जा रहा है। विभागीय निर्देश का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान को सुदृढ बनाने के लिये 14 से 19 फरवरी तक वार्डवार आम सभा का आयोजन किया जाना है। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि संबंधित वार्ड में निर्धारित कार्य योजना के तहत आम सभा आयोजित कराते हुए बैठक के दिन ही एक टीकाकरण दल के सहयोग से कम से कम दो आंगनबाड़ी केंद्रों टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

लाभुकों को प्रेरित करेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता :

जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर किशोरों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने का काम करेंगी। इस क्रम में 60 साल या इससे अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को टीका के प्रीकॉशन डोज से आच्छादित किया जायेगा।

मुखिया की अध्यक्षता में होगी पंचायतस्तरीय सभा :

22 फरवरी को जिले के सभी पंचायतों में संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की जायेगी। उसी दिन विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करते हुए 15 से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को टीका की निर्धारित डोज लगायी जायेगी। साथ ही योग्य लाभुकों को प्रीकॉशन डोज का टीका लगाया जायेगा। आम सभा के सफल संचालन की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी गयी है। वार्डवार सभा आयोजित करने को लेकर माइक्रोप्लान बन कर तैयार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026