छपरा: जिले के पानापुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बेलौर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, पंच एवं पंचायत सदस्यों का शपथग्रहण व उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। प्रेक्षक के रुप में उपस्थित उप निर्वाची पदाधिकारी सारण रौशन अली एवं बीडीओ राकेश रौशन द्वारा मुखिया एवं सरपंच को शपथ दिलाई गई।
उसके बाद पंच व वार्ड सदस्यो का शपथग्रहण के साथ उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव संपन्न हुआ। तकनीकी कारणों से चुनाव प्रक्रिया में थोड़ी विलंब हुई। उपमुखिया के लिए रीता देवी एवं कौशल्या देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर कौशल्या देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। वही उपसरपंच पद पर एक मात्र उर्मिला देवी के उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…